Gokalpuri Metro में क्या हुआ ?
गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के एक हिस्से (सीमा दीवार और स्लैब का एक हिस्सा) गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान विनोद कुमार (53) के रूप में हुई है, जो करीब के करावल नगर इलाके की शहीद भगत सिंह कॉलोनी के निवासी थे।
Gokalpuri Metro Incident Timing
- सुबह 11:10 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली।
- मौके पर 4 दमकल गाड़ियां पहुंचीं।
- मलबे में फंसे विनोद कुमार को बचाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
- अन्य 4 घायलों को दिलशाद गार्डन के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- हादसे में दो मोटरसाइकिल और दो स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हुए।
Portion of Gokalpuri Metro Collapse Images

Gokalpuri Metro को लेके क्या कार्रवाई
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और जांच शुरू कर दी है।
- मलबा हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
- मेट्रो स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
- हादसे के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।
- प्रभावित क्षेत्र में यातायात बंद कर दिया गया है।
- डीएमआरसी ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये और घायलों को 1-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
- इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
- मौजपुर से शिव विहार तक के छोटे से हिस्से पर मेट्रो सेवाएं सिंगल लाइन पर चल रही हैं।
Portion of Delhi Gokalpuri Metro Collapse Video
गोकलपुरी हादसे का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Gokalpuri कहां है?
गोकलपुरी दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसके पड़ोसी इलाके गंगा विहार और यमुना विहार हैं।
Read Also: President Droupadi Murmu ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा की, वीडियो भी हुआ शेयर
मुख्य बातें:
- गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा।
- 1 व्यक्ति की मौत, 4 घायल।
- मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये, घायलों को 1-5 लाख रुपये की सहायता।
- जांच जारी, दो अधिकारी निलंबित।
आपको क्या लगता है इस हादसे के बारे में? Gokalpuri Metro का जो आज हादसा हुआ क्या इस हादसे का शिकार कोई और सा मेट्रो स्टेशन भी बन सकता है और आज जो हुआ उसका सारा का सारा दोष क्या कंस्ट्रक्शन वालो का है या यह लापरवाही DMRC की थी। जानने के लिए बने रहें DeshUpdates.com के साथ।