विश्वकसेन की एडवेंचर थ्रिलर फिल्म Gaami ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी है। महाशिवरात्रि के पर्व पर रिलीज़ हुई ये फिल्म अपनी टेक्निकल खूबियों और शानदार विजुअल्स के लिए जानी जा रही है। क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही फिल्म को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो…
Gaami Day 1 Collection, Record Breaking Collection

Big Budget, Good Start
फिल्म को हिमालय पर्वतमाला की कठिन परिस्थितियों में शूट किया गया था Karthik Sabareesh और V Celluloid के बैनर तले निर्माता कार्तिक सबरिश द्वारा निर्मित और नए निर्देशक विद्याधर राव कगित द्वारा निर्देशित, इस फिल्म को लगभग 24 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फिल्म का प्री-रिलीज़ बिजनेस 11 करोड़ रुपये से अधिक रहा।
Read Also: Bhimaa Movie Review: जबरदस्त एक्शन, फीकी कहानी
12 करोड़ रुपये के ब्रेक ईवन टारगेट के साथ बॉक्स ऑफिस का सफर शुरू करने वाली Gaami को दुनियाभर में लगभग 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 600 से ज्यादा स्क्रीन्स, दूसरे राज्यों में 150 से ज्यादा स्क्रीन्स और विदेशों में 200 स्क्रीन्स पर फिल्म रिलीज हुई।
Gaami Day First BlockBuster Opening
भावनात्मक पहलू के साथ रोमांचकारी कहानी वाली इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही धूम मचा दी थी। नतीजतन, पहले दिन बेहतर ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। फिल्म ने पहले दिन 45 से 50 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की। इससे विश्क सेन के करियर में सबसे अच्छा कलेक्शन होने की संभावना बन गई है। फिल्म के दूसरे दिन भी 40 फीसदी ऑक्युपेंसी दर्ज करने की उम्मीद है।
Gaami फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म यूनिट के अनुसार, विदेशों में प्रीमियर और पहले दिन के कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने लगभग 300 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तेलुगू राज्यों में फिल्म ने लगभग 4.5 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की। इस तरह, फिल्म ने कुल मिलाकर 7 करोड़ रुपये की nett कमाई और 9.07 करोड़ रुपये की कुल कमाई दर्ज की।
Gaami Box Office Collection India
Day | Karnataka | APTG | Tamil Nadu | Kerala | Rest Of India | Day Total |
---|---|---|---|---|---|---|
Day 1 [1st Friday] | ₹ 0.25 Cr | ₹ 3.9 Cr | ₹ 0.08 Cr | ₹ 0 Cr | ₹ 0.02 Cr | ₹ 4.25 Cr |
Total | ₹ 0.25 Cr | ₹ 3.9 Cr | ₹ 0.08 Cr | ₹ 0 Cr | ₹ 0.02 Cr | ₹ 4.25 Cr |
ब्रेक ईवन की बात करें तो अगर यह फिल्म 11 करोड़ कमा लेती है तो मुनाफे में जाने की संभावना है। फिल्म पहले ही 7 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर चुकी है। हालांकि, शेयर कितना होगा यह बताना अभी बाकी है। इसलिए, ट्रेड जानकारों का मानना है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही ब्रेक ईवन हासिल कर सकती है।
उम्मीद करते हैं गामी फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आपको सही लगा होगा अन्य और खबरों के लिए बने रहें Desh Updates के साथ।
Read Also: Shaitaan Movie Review Hindi: डरावना माहौल और शानदार अभिनय, कहानी में थोड़ी कमजोरी